Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Dec 23, 2025, 4:41 PM IST • अब तक 6.2K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस बहुचर्चित मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी शातिर चोर दीपक राय को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त कटर, मोबाइल फोन, जैकेट समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में गठित एसआईटी (SIT) टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। चोरी की यह घटना 17–18 दिसंबर की रात हुई थी, जिसने पूरे बिहार में सनसनी फैला दी थी।
एसपी ने बताया कि फिलहाल मां थावे भवानी के मुकुट और हार की बरामदगी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य साथियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। पुलिस की एक दर्जन से अधिक टीमें बिहार के बाहर भी भेजी गई हैं, जो विभिन्न स्थानों पर सुरागरसी में जुटी हुई हैं।

न्यूज अड्डा से बातचीत में एसपी अवधेश दीक्षित ने भरोसा दिलाया कि मां के श्रृंगार से जुड़े शेष आभूषण भी जल्द बरामद कर लिए जाएंगे और इस कांड में शामिल सभी आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।
थावे दुर्गा मंदिर जैसे पवित्र स्थल में हुई चोरी के मामले के खुलासे को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस कार्रवाई से न केवल अपराधियों में हड़कंप मचा है, बल्कि आम श्रद्धालुओं में भी पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

Advertisement

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi