News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: अज्ञात कारणों से दलित बस्ती में लगीं आग,हुआ भारी नुकसान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 16, 2021  |  5:45 PM

1,006 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: अज्ञात कारणों से दलित बस्ती में लगीं आग,हुआ भारी नुकसान

राम बिहारी राव/न्यूज अड्डा

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

रामकोला/कुशीनगर | स्थानीय थाना क्षेत्र के बरवा बाजार गाँव की दलित बस्ती में सोमवार की शाम पुरुषोत्तम के घर से अचानक आग की लपटें उठी।शोर मचाते हुए घर के लोग बाहर निकले।शोर सुन व आग की लपटेंं देख लोग भाग कर पहुँचने लगे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।इसी दौरान उनके घर में रखा गैैैस सिलेण्डर फट गया तथा आग विकराल रूप धारण कर ली। गैस सिलेंडर फटने की आवाज सुन मौके पर जुटे लोगों में भगदड़ मच गई।पुुुुनः हिम्मत जुटाकर किसी तरह लोग फिर पहुँचे।अभी आग पर काबू पाने का प्रयास कर ही रहे थे कि फिर पड़ोस में चद्रिका के घर मेें रखा गैस सिलेंडर फट गया। इस कारण एक बार फिर मौके पर अफरा तफरी मच गई, लोग भागने लगे।इस भगदड़ में तीन लोग घायल भी हो गए।लोगों के काफी प्रयास के बाद भी आग ने अपने तांडव मेंं अर्जुन, करन, चंद्रिका, देवनारायण, बालेश्वर, राजेन्द्र, हरेंद्र, रामू, जालंधर,विकास और श्यामू और विकास के घर को जला दी। किसी को अपने घर से कुछ भी बचाने का मौका नहीं मिला। चंद्रिका किसी कार्य के लिए सोमवार को ही अपना खेत बंधक रखकर पचास हजार रुपए घर मे रखे थे,जो जल गये। राजेन्द्र अपनी बेटी के गवना के लिए सारा सामान खरीदकर घर मेें रखे थे ,उनको भी कुछ भी बचाने का मौका नहीं मिला। पुरुषोत्तम की बाइक और आधा दर्जन साइकिल भी आग में जल गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की जवानों ने आग को बुझाया। मंगलवार को हल्का लेखपाल गांव में पहुँच  क्षति का आकलन किये तथा शीघ्र ही अहेतुक सहायता दिलाने का भरोसा दिये।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking