रामकोला/कुशीनगर । भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व छठ गुरूवार को संपन्न हो गया। आस्था के इस महापर्व के अवसर पर छठ घाटों पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा था। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।आबादी से छठ घाट तक रोशनी की पूरा प्रबंध किए गए थे। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय जैसा माहौल प्रतीत हो रहा था। रामकोला नगर में खेतान मिल के समीप प्राचीन शिव मंदिर स्थित छठ घाट पोखरा व क्षेत्र के अन्तर्गत कुसम्हा, मां धर्मसमधा देवी मंदिर परिसर, अमवा, रगड़गंज नदी ,बसडीला, साहबगंज नदी आदि छठ घाटों पर छठव्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवारिक सुख समृद्धि तथा मनोवांछित फल प्राप्ति की कामना की। क्षेत्र में छठ पर्व सकुशल संपन्न हो इसके लिए पुलिस तैनाती के साथ ही थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह मयफोर्स छठ घाटों का जायजा लेते रहे।
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…