News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: एसडीएम ने अवैध अतिक्रमण पर चलवाया जेसीबी

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 27, 2022  |  6:51 PM

591 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: एसडीएम ने अवैध अतिक्रमण पर चलवाया जेसीबी

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर में आये दिन हो रहे भीषण जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को उप जिलाधिकारी गोपाल शर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ जेसीबी से अतिक्रमण को हटवाया।इसको लेकर अतिक्रमण किये लोगों के अंदर हड़कंप मचा रहा।

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6...

आपको बताते चलूँ कि नगर अन्तर्गत नाली तथा सड़क पर अतिक्रमण किये पटरी व्यवसायियों को नाली के अंदर अपनी दुकान कर लेने के लिए चार-रोज पूर्व से लगातार लाउड स्पीकर द्वारा प्रचार के माध्यम से अपील की जा रही थी।नगर के तमाम व्यवसायी नाली के बाहर लगाये शेड को एक दिन पूर्व ही हटा लिये थे।जो दुकानदार प्रचार प्रसार को अनसुना कर दिया था उस पर जेसीबी की कार्यवाई चली।  इस दौरान अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा।एसडीएम ने हिदायत देते हुए कहा कि अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर जुर्माना वसूला जाएगा।एसडीएम श्री शर्मा ने बताया कि दुकानदारों द्वारा सड़क के पटरियों पर अतिक्रमण करने की वजह से भारी जाम लग जाता है और कभी-कभी एम्बुलेंस उसमें फंस जाता है और मरीज का जीवन संकट में पड़ जाता है।इतना भारी जाम लगने के कारण तमाम आवश्यक कार्य भी प्रभावित होते हैं तथा दुर्घटनाएं होती है ।उन्होंने बताया कि समय-समय पर अतिक्रमण करने वालों की निगरानी होती रहेगी और मिलने पर जुर्माना लगाया जायेगा

इस दौरान अधिशासी अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह, एस.एस. आइ.रामचंद्र सिंह यादव, एस.आइ मृत्युन्जय सिंह,एस.आइ.शेषनाथ यादव,एस.आइ.मिथलेश प्रजापति , एस.आइ.अनुज पटेल,  हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह सहित तमाम पुलिस फोर्स तथा प्रदीप गुप्ता, विकास चौहान,जयप्रकाश, इन्द्रजीत यादव, रामानंद ,दुर्गा पटेल समेत अन्य नगर पंचायत कर्मी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking