रामकोला/ कुशीनगर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बीजेपी द्वारा घोषित ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के तहत रामकोला क्षेत्र के पकड़ी बंतीर उर्फ सौनहा गाँव के प्राथमिक विद्यालय व पगार छपरा में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे पहुँचे और सेवा ही समर्पण कार्य के तहत कोविड से बचाव के लिए ग्राम पंचायत के लोगो को मास्क, सेनीटाइजर, साबुन आदि का वितरण किये।
सांसद श्री दूबे नेे कहा कि वैश्विक कोरोना संकट के मद्देनजर भाजपा, सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर किसी प्रकार का कोई समारोह आयोजित नहीं करेगी बल्कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता मानवता की सेवा में जुटकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।सांसद श्री दुबे ने कहा कि वैश्विक महामारी ने अपने नये स्वरूप के जरिए पूरे देश को अपने आगोश में ले लिया है।सरकार के अपील करने के बावजूद लोग लापरवाही बरते है। आप सभी कार्यकर्ता टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करें क्योंकि वैश्विक महामारी कोरोना से जीवन बचाने का एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन ही है।उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का दो वर्ष पूर्ण कर लिया हैI एक वर्ष के मध्य केंद्र सरकार ने कई ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिनकी कल्पना स्वतंत्र भारत में किसी भी राजनीतिक दल के साथ-साथ देश के अधिकांश नागरिकों ने भी नहीं की थी।सरकार ने गरीबों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं एवं युवकों के समग्र कल्याण हेतु चलाई जा रही वरीयता आधारित योजनाओं को पुनः गति प्रदान की।अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष रामकोला अनूप श्रीवास्तव एवं संचालन फुलबदन कुशवाहा ने किया।इस अवसर पर रामदेव कुशवाहा, प्रधान नौरंगिया संतोष मणि त्रिपाठी,संतोष दुबे, मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, रामानुज मिश्रा ,आशुतोष गोविन्द राव उर्फ गोलू बाबू, पूर्व प्रधान विजय तिवारी, कन्हैया चौधरी, बाल्मीकि पाण्डेय, राहुल गोविन्द राव, ग्राम प्रधान नवनीत श्रीवास्तव, प्रसिद्ध नाथ दुबे, प्रेम तिवारी, अनूप चौधरी, थाना प्रभारी निरीक्षक करूणेश प्रताप सिंह,डा0ए0 पी0 गुप्ता,डीपीएम आलोक मिश्रा, मनोज सिंह ,मनोज राव, आलोक पाण्डेय, सन्तोष जायसवाल, जितेन्द्र गो0 राव,सदानंद मिश्रा,प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव, रवीन्द्र प्रजापति, सेक्टर प्रभारी व बूथ अध्यक्षगण तथा ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यगण सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…