रामकोला/कुशीनगर । प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर नगर और क्षेत्र में खासा उत्साह है।बुधवार को छोटी दिवाली के अवसर पर देर शाम तक बाजार में रौनक और चहल-पहल रही। लोगों ने दिवाली के लिए जमकर खरीददारी की। दीपावली को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। छोटी दिवाली के मौके पर बुधवार को क्षेत्र का मुख्य बाजार रामकोला भीड़ से ठसाठस रहा। स्थानीय लोगों के अलावा क्षेत्र के ग्रामीणों ने दिवाली के लिए खूब खरीददारी की। देर शाम तक बाजार में चहल-पहल रही और मेला जैसा लगा रहा था।रामकोला-पडरौना मार्ग पर कांशीराम शहरी आवास के समीप सजाये गये पटाखा के स्टॉलों पर महंगाई का असर दिखा, जहाँ भीड़ नदारद रही। सायं पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए गए और शाम को घर के बाहर यम के दीये जलाये गये। दीपावली पर्व का आनंद लेने लिए बड़ी संख्या में बाहर रह रहे परिवार के सदस्य अपने घर आए हुए है।हर परिवार में रौनक का माहौल प्रतीत हो रहा है।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…