News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: छोटी दीपावली पर यम के नाम जलाए दीप

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 23, 2022  |  8:56 PM

446 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: छोटी दीपावली पर यम के नाम जलाए दीप

रामकोला/कुशीनगर । प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर नगर और क्षेत्र में खासा उत्साह है।रविवार को छोटी दिवाली के अवसर पर बाजार में रौनक और चहल-पहल रही।देर शाम तक बाजार भीड़ से पटी रही। लोगों ने दिवाली के लिए जमकर खरीददारी की।दीपावली को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।छोटी दिवाली पर रविवार को क्षेत्र का मुख्य बाजार रामकोला भीड़ से ठसाठस रहा। स्थानीय लोगों के अलावा आस-पास के ग्रामीणों ने दिवाली के लिए खूब खरीददारी की। देर शाम तक बाजार में चहल-पहल रही और मेला जैसा लग रहा था।नगर के खेतान मिल के पास रामकोला-पडरौना मुख्य मार्ग पर सजाये गये आतिशबाजी के स्टॉलों में काफी भीड़ रही।

आज की हॉट खबर- सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद:...

सायं पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए गए और शाम को घर के बाहर यम के दीये जलाये गये।दीपावली पर्व का आनंद लेने लिए बड़ी संख्या में बाहर रह रहे परिवार के सदस्य अपने घर पहुंचे।हर परिवार में रौनक का माहौल प्रतीत हो रहा है। नगर में दुकानों व इमारतों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है।

संबंधित खबरें
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल

अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…

बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking