News Addaa WhatsApp Group Join करें

बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 13, 2026  |  11:23 AM

297 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत WhatsApp
Responsive image
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक आफताब अहमद (39 वर्ष) की बिहार में ड्यूटी पर जाते समय सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सोसल मीडिया पर लोग मिलनसार व्यक्तित्व के कारण दुःख जताते हुए पोस्ट कर रहे हैं।
बताया जाता है कि आफताब अहमद, पुत्र इल्तजा हुसैन, वर्ष 2013 से बिहार के वाल्मीकिनगर क्षेत्र के समीप स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ठाढ़ी कैलाशपुर हवाईअड्डा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वे प्रतिदिन की तरह अपने विद्यालय पढ़ाने अपने बाइक से जा रहे थे।अभी वे नौरंगिया के आगे धोबहा पुल पर पहुंचे ही थे तभी अचानक इनके वाहन के सामने कोई जानवर आ गया जिससे उनका वाहन अनियंत्रित हो गया जिससे उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई और वही गिर गए।
घायलावस्था में उन्हें अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना स्थानीय नौरंगिया पुलिस को दी गई, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर, जैसे ही यह खबर उनके पैतृक घर खड्डा कस्बे में पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। मोहल्ले के लोग भी बड़ी संख्या में उनके आवास पर जुट गए और शोक संवेदना व्यक्त की।
आफताब अहमद अपने पीछे पत्नी व व 12 वर्षीय पुत्री आलीया व आठ वर्षीय पुत्र अरशू सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके असमय निधन से न केवल परिवार बल्कि क्षेत्र और विद्यालय परिवार में भी गहरा शोक व्याप्त है। शोक संवेदना में अजीत तिवारी, लालबिहारी यादव, राजेश जायसवाल,विकास कुशवाहा, चिंतामणी बालमुकुंद, नत्थू शर्मा एडवोकेट अजय चौहान आदि ने गहरी संवेदना प्रकट की है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking