News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: तेज आंधी व बारिश में पक्के मकान पर विशालकाय वृक्ष गिरा, बाल-बाल बचे परिवार के लोग!

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 1, 2021  |  6:27 PM

938 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: तेज आंधी व बारिश में पक्के मकान पर विशालकाय वृक्ष गिरा, बाल-बाल बचे परिवार के लोग!

रामकोला /कुशीनगर | रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पपउर में मंगलवार को आयी तेज आँधी तथा बारिश के दौरान  एक पक्के मकान पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया,ईश्वर की कृपा से मकान में रहने वाले लोग बाल-बाल बच गये।मकान काफी क्षतिग्रस्त हो गया।सूचना पाकर मौके पर हल्का लेखपाल पहुँचे और नुकसान का आकलन किये। 

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

 प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार को दोपहर में आई तेज आंधी और बारिश की वजह से रामकोला थाना क्षेत्र के पपउर गांव में जीवधन व उमा पुत्रगण स्व0 मिश्री प्रसाद गुप्ता के मकान पर एक विशालकाय टोनी का पेड़ गिर गया। जिससे मकान का अधिकांश भाग क्षतिग्रस्त हो गया। मकान के एक कमरे का तो पूरा छत ही जमीन पर गिर गया है।  घटना के दौरान छत पर सूखने के लिए डाले गए गेहूं को घर के कुछ लोग बटोर रहे थे। ईश्वर की कृपा रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस रिहायशी मकान मेंं दो परिवारो के दस सदस्य रहते है। संयोग अच्छा रहा कि विशालकाय वृक्ष के चपेट में परिवार का कोई सदस्य नही आया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव मौके पर पहुंचे और हल्का लेखपाल को तत्काल सूचना दिये।मौके पर पहुंचे हल्का लेेेेखपाल सरकारी सहायता दिलाने हेतुु क्षति का जायजा लिये।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking