News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: पूर्व ब्लाक प्रमुख पहुना बाबू के पुत्र की कोरोना से निधन,क्षेत्र में शोक की लहर 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 16, 2021  |  9:23 PM

2,277 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पूर्व ब्लाक प्रमुख पहुना बाबू के पुत्र की कोरोना से निधन,क्षेत्र में शोक की लहर 

रामविहारी राव/न्यूज अड्डा

रामकोला/कुशीनगर | क्षेत्र के चर्चित एवं रामकोला के पूर्व ब्लाक प्रमुख व उ0प्र0 गन्ना संघ के पूर्व उपाध्यक्ष तथा गन्ना विकास समिति रामकोला (के) के पूर्व चेयरमैन सुरेश्वर सिंह उर्फ पहुना बाबू के घर का एकलौता चिराग कोरोना के जंग में हमेशा के लिए बुझ गया। इस खबर की जानकारी आम होते ही उनके शुभचिंतकों को गहरा सदमा लगा।क्षेत्र के सभी लोग निशब्द हो गये तथा पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष,...

रविवार को पहुना बाबू के फेसबुक पोस्ट के जरिए जैसे ही उनके शुभचिंतकों सहित क्षेत्र को यह खबर लगी कि उनके इकलौते पुत्र अजितेश्वर सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष एसजीपीजीआई में कोरोना से जंग हार कर ईश्वर को प्यारे हो गए।परिवार को मिले इस असहनीय विपत्ति से पूरा क्षेत्र शोकाकुल हो गया।काफी हिम्मत जुटाने के बाद पहुना बाबू से उनके तमाम शुभचिंतकों ने सम्पर्क साधने का प्रयास किया लेकिन वे सभी निशब्द हो गये। मिल के चिकित्सा प्रभारी डा0 शिवाजी राव, पत्रकार रामबिहारी राव, डा0 इंदरजीत गोविंद राव,पीएनबी के पूर्व वरिष्ठ शाखा प्रबंधक आर0पी0 सिंह,राजेश गोविन्द राव,तारकेश्वर गोविन्द राव,सतवंत गोविन्द राव आदि सहित राजनीतिक दलों के साथ-साथ सभी वर्ग के लोगों ने शोक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किये है।

आपको बताते चलूँ  कि 14 वर्ष की उम्र में ही अजितेश्वर सिंह की दोनो गुर्दे खराब हो गये। पिता सुरेश्वर सिंह उर्फ पहुना बाबु ने अपने पुत्र की सलामती के लिए अपनी एक किडनी देकर प्रत्यारोपण करायी जिससे पुत्र को जीवनदान मिला। लेकिन कोरोना बीमारी काल के रूप आयी और दो रियासत के इकलौता चिराग को अपने आगोश में ले ली।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking