News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 17, 2021  |  4:59 PM

702 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का हुआ आयोजन

राम बिहारी राव/न्यूज अड्डा

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला क्षेत्र अन्तर्गत स्व० श्रीमती रामा देवी महाविद्यालय धर्मसमधा के सभागार में बुधवार को प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी रामाकांत एवं वशिष्ठ अतिथि रामकोला नगर पंचायत चेयरमैन श्रीमती रमिता देवी ने मां सरस्वती को पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
आयोजित समारोह में कार्यक्रम के अतिथियों ने संयुक्त रूप से प्रेरणा ज्ञानोत्सव के लक्ष्य की विधिवत जानकारी दी तथा शिक्षकों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित की। समारोह के जरिए कोविड को लेकर अभिभावकों की जिज्ञासाओं का समाधान कर पूरी तरह जागरूक बनाने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह में प्राथमिक विद्यालयों के प्रेरक छात्र एवं छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये तथा मैं हूं प्रेरक बालक, मैं हूं प्रेरक बालिका प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार भी वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन आरिफ लारी द्वारा किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रामकोला अनूप कुमार गुप्ता, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष श्रीकांत यादव, मंत्री अमित श्रीवास्तव, बृज मोहन प्रसाद, प्रेमचंद गौतम, संतोष लाल श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश सिंह,एआरपी योगेंद्र शुक्ला, हेमंत सिंह, त्रिलोकी प्रसाद, रियाज खान आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद:...

संबंधित खबरें
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल

अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…

बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking