News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार महिला घायल 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 6, 2021  |  4:58 PM

884 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार महिला घायल 

रामविहारी राव/न्यूज अड्डा

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला क्षेत्र अन्तर्गत स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर इंद्रसेनवा गांव के मोड़ पर पीछे से आ रही एक कार ने बाइक को ठोकर मार दी।ठोकर लगते ही बाइक पर बैठी एक महिला घायल हो गई ।स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को निजी वाहन से इलाज के लिए भेजा। कुछ दूरी पर जाने के बाद चालक ने मारूती कार छोड़कर फरार हो गया।मारुति कार में सवार एक अन्य व्यक्ति को स्थानीय लोगों जमकर लात घूंसा से धुनाई की ।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

थाना क्षेत्र के कुस्मही निवासी सुनील कुमार बाइक से घर की एक महिला सदस्य के साथ खरीददारी कर गुरूवार को रामकोला से अपने गांव जा रहे थे। इंद्रसेनवा गांव के मोड़ पर ज्यो ही वह मुड़े कि पीछे से आ रही मारुति कार से जोरदार ठोकर लग गयी। जिससे बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिर पडी़ और सिर मे चोट लग गयी। बाइक का पिछला तथा कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मारुति चालक अपना वाहन लेकर भागने लगा। लगभग 100 मीटर दूर जाने के बाद मारुति कार का आगे का पहिया फट गया फिर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। कुछ लोग दौड़ते हुए कार को घेर लिये और उस पर सवार एक व्यक्ति को पकड़कर धुनाई कर दी। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई । घायल महिला को प्राइवेट वाहन से स्थानीय लोगों ने इलाज के भिजवाया।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking