रामविहारी राव/न्यूज़ अड्डा
रामकोला/कुशीनगर | ग्रामवासियों द्वारा रामकोला क्षेत्र के ग्राम कुसम्ही में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री पंच कुंडीय विष्णु महायज्ञ का समापन गुरूवार को विशाल भण्डारा के साथ हुआ। इस दौरान वृंदावन से आये रामलीला मंडली द्वारा दिन में रामलीला तथा रात में रासलीला का मंचन किया गया। गुरूवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा किया। और विधिवत हवन पूजन के बाद पूर्णाहुति हुई। महायज्ञ के समापन के अवसर पर आयोजित भण्डारे में भारी तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भण्डारा देर शाम तक चलता रहा। इस महायज्ञ में अक्क्षय दास जी, बलराम प्रताप सिंह, संदीप कुँवर सिंह,अब्दुल कलाम, राजन कुँवर सिंह, गोपी शर्मा, देवेंद्र दुबे, जयपाल पटेल, बाबूलाल पटेल, शैलेन्द्र सिंह, राजेश प्रसाद, बीरन पटेल, सुरेंद्र यादव,हरहंगी यादव समेत तमाम ग्रामीणो ने सहयोग प्रदान किया।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…