राजेश कुमार चौहान/न्यूज़ अड्डा
रामकोला/कुशीनगर | रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज पेट्रोल पम्प के सामने शातिर बदमाशो ने स्वर्ण ब्यवसायी पर चलाई गोली । जिससे 27 वर्षीय युवक कृष्णा वर्मा पुत्र बृजनाथ वर्मा निवासी बहादुर गंज थाना कोतवाली पड़रौना कुशीनगर गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताते चले कि कृष्णा वर्मा की गोबरही चौराहे पर सोना चांदी की दुकान है रोज की भांति अपनी दुकान बंदकर अपने घर बहादुरगंज जा रहे थे। की लक्ष्मीगंज पेट्रोल पंप के सामने शातिर बदमाशो ने युवक पर अचानक फायर करना शुरू कर दिया । यह घटना लगभग 6बजकर 45 मिनट के करीब हुई।युवक के पेट एवं पैर में दो गोलियां लगी और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला लाया गया। जहाँ उसका प्राथमिक उपचार के उपरांत मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुचीं पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…