News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सुहेलदेव जयंती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 16, 2021  |  5:09 PM

1,539 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सुहेलदेव जयंती

रासबिहारी राव/न्यूज अड्डा
रामकोला/ कुशीनगर | रामकोला नगर पंचायत में मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प दोहराया।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

पूर्व विधायक ने कहा कि सुहेलदेव की पराक्रम व वीरता की वजह से विदेशी मुस्लिम आक्रमणकारियों का 157 वर्षों तक भारत में आक्रमण करने का साहस नही हुआ।सुहेलदेव की देशभक्ति व इतिहास सदैव अमर रहेगा ,कभी भुलाया नहीं जा सकता।आम जनमानस तक पहुँचाने के लिए बीजेपी ने सुहेलदेव का जीवन-परिचय पाठ्यक्रम में शामिल किया है।चेयरमैन रमिता देवी ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का जीवन मानवता सेवा के लिए ही समर्पित रहा।उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज में समतामूलक समाज की स्थापना की जा सकती है।इस दौरान बच्चों ने राष्ट्रगान गाया तथा स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित अपारनाथ चौबे,सुदामा चौधरी,उपेन्द्र सिंह तथा शंकर तिवारी को पुष्प गुच्छ व मिष्ठान्न अर्पित की गई।इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश गोंड,सुग्रीव पटेल ,शम्भू जायसवाल आदि सभासद एवं सभासद प्रतिनिधि सहित आनंद सिंह,ध्रुव नारायन शर्मा,दुर्गा पटेल,हरेराम शर्मा,विकास चौहान ,मुन्नी लाल,प्रदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking