News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: होली की ख़ुशी बदला मातम में, ससुराल गए युवक का मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 30, 2021  |  8:09 PM

1,863 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: होली की ख़ुशी बदला मातम में, ससुराल गए युवक का मौत

रामबिहारी राव/न्यूज़ अड्डा
रामकोला/कुशीनगर । होली पर्व पर सोमवार को रामकोला क्षेत्रवासियों में जहां रंगों का सुरूर था वही स्थानीय नगर अन्तर्गत पुरानी बाजार में निवास करने वाले एक फल विक्रेता के घर में ससुराल से लोटते वक्त सड़क दुर्घटना में हुई उसकी दर्दनाक मौत की वजह से मातम पसरा हुआ था।परिजनों के रूदन ने घर पर जुटे लोगों को गमगीन कर दिया।घटना की जानकारी होने पर परिजन सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।पीएम के बाद मंगलवार को शव पहुँचा और अंतिम संस्कार कर दिया गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला में ठेला लगाकर फल बेचने वाला विरेन्द्र मद्धेशिया पुत्र संतोषीलाल मद्धेशिया उम्र लगभग 38 वर्ष सोमवार को बाइक से महराजगंज के परतावल बाजार स्थित अपने ससुराल होली खेलने पहुँचा था।अपराह्न दो बजे के बाद लौटते वक्त परतावल बाजार में ही अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।जानकारी होने पर ससुराल के लोग मौके पर पहुंचे।पीएम के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दी गई।वीरेन्द्र ही घर का कमाऊ व्यक्ति था, फल बेचकर वह परिवार का जीविका चलाता था।परिवार के मुखिया  गुजर जाने से इस परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अब परिवार का बोझ उसके एकलौते 12 वर्षीय पुत्र सागर मद्धेशिया पर आ पड़ी है।यह भी जानकारी मिली है कि पांच वर्ष पूर्व भी उस परिवार में एक मुसीबत आयी थी, घर के दरवाजे पर खेलते वक्त परिवार के एक नौनिहाल की मौत हुई थी।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking