News Addaa WhatsApp Group Join करें

लेखपाल संघ तमकुहीराज के तहसील संरक्षक बने अशोक वर्मा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 16, 2021  |  7:59 PM

1,163 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लेखपाल संघ तमकुहीराज के तहसील संरक्षक बने अशोक वर्मा
  • लेखपाल संघ तमकुहीराज के तहसील संरक्षक बने अशोक वर्मा
  • निसार अहमद को मिली मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

कुशीनगर। लेखपाल संघ के नवनिर्वाचित तहसील तमकुहीराज कार्यकारिणी की बैठक तहसील सभागार में हुई। जिसमे संगठन के विस्तार व लेखपालों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
तमकुहीराज तहसील सभागार में नवनिर्वाचित लेखपाल संघ के अध्यक्ष शैलेश मिश्रा की अध्यक्षता व तहसील मंत्री रजनीश उपाध्याय की देखरेख में लेखपालो ने बैठक किया। बैठक में लेखपालो ने क्षेत्र में आ रही दिक्कतों से संगठन के पदाधिकारियों को अवगत कराया, और अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की । बाद में सभी सदस्यों ने संगठन के विस्तार को लेकर विचार विमर्श किया। तहसील अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद सर्वसम्मति से अशोक कुमार वर्मा को तहसील संरक्षक, दीपू जायसवाल को सोशल मीडिया प्रभारी एवम निसार अहमद को मीडिया प्रभारी के रूप में मनोनित किया, तो वही जिला कार्यकारिणी में संगठन मंत्री पद हेतु ओम प्रकाश के पक्ष में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने सभी सदस्यों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि लेखपालो को जो क्षेत्र में कार्य के दौरान दिक्कतें आ रही है या उनकी जो भी समस्याए हैं। उसके लिए उपजिलाधिकारी से वार्ता के उपरांत एक प्रति आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला कार्यकारिणी को अलग से प्रेषित की जाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। बाद में तहसील मंत्री रजनीश उपाध्याय ने सभी लेखपालो के प्रति आभार जताया।

आज की हॉट खबर- एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी…...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…

तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल

कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking