पिपरा बाजार/कुशीनगर। विशुनपुरा बिकास खण्ड के ग्राम सभा नरचोचवा स्थित शिव मंदिर परिसर में बरिष्ट भाजपा नेता स्वर्गीय चन्द्रभान कुशवाहा जी आत्मा की शांति के लिए कुशवाहा महासभा द्वारा श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम मे स्वर्गीय कुशवाहा के छाया चित्र पर पुष्पार्चन व दिप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।ततपश्चात कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा ने कहा कि स्वर्गीय चन्द्रभान जी भाजपा के एक जुझारू नेता थे वे हमेशा पार्टी हित हेतु लगे रहते थे तथा दबे कुचले असहाय वर्ग के लिए संघर्षरत रहते थे।उनके न रहने से भाजपा व कुशवाहा मौर्य समाज को अभूतपूर्व छति हुई है।उक्त श्रद्धाजंलि सभा को कुशवाहा महासभा के जिला महामंत्री प्रेमप्रकाश कुशवाहा,संदीप कुशवाहा,रामविजय कुशवाहा,गुजेश्वर कुशवाहा आदि ने भी सम्बोधित किया।इस दौरान जगदीश कुशवाहा,भावी जिलापंचायत प्रत्याशी आशुतोष मिश्रा,दुर्गेश तिवारी उर्फ सोनू बाबा,सुनील राय,हरीश पाण्डेय, जोगिंद्र सिंह,रमेश राय,रामजी कुशवाहा,गुलाब कुशवाहा लक्ष्मीकांत बर्मा के अलावा कुशवाहा महासभा के सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित भाजपा के लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलमगढ़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी कट के समीप…
हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी में लंबे समय से चले…
कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…
तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को…