News Addaa WhatsApp Group Join करें

उपजिलाधिकारी तमकुही राज की अपील,बनवा लीजिए आयुष्मान कार्ड

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 17, 2021  |  4:11 PM

1,232 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उपजिलाधिकारी तमकुही राज की अपील,बनवा लीजिए आयुष्मान कार्ड WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर | आम लोगो के बीच अपना एक संदेश मीडिया, सोशल मीडिया के माध्यम से कुशीनगर जनपद के उपजिलाधिकारी तमकुहीराज ने तहसील क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकगण और जनप्रतिनिधिगण से अपील पत्र जारी कर अनुरोध किया है।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

यह है अपील

उन्होंने अपने संदेश में कहा है की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत तहसील क्षेत्र के सभी पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष निःशुल्क पाँच लाख रूपये तक के इलाज का लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत प्रति वर्ष रुपये पांच लाख तक के निःशुल्क इलाज का लाभ सभी सरकारी अस्पतालों और इस योजना के अन्तर्गत चयनित प्राइवेट चिकित्सा संस्थानों/गैर सरकारी अस्पतालो मे भी दिया जा रहा है। अचानक किसी गम्भीर बीमारी अथवा अप्रत्याशित दुर्घटना या हादसे के कारण इलाज हेतु अधिक धन की आवश्यकता होने पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार बिखर जाता है। गम्भीर बीमारियों मे धन की तत्काल व्यवस्था नही हो पाने पर ग़रीब परिवार कर्ज के जाल मे फंस जाते हैं अथवा अपनी भूमि/मकान विक्रय करने/बंधक रखने को बाध्य हो जाते हैं। इन विषम परिस्थितियों मे यदि किसी परिवार के पास आयुष्मान कार्ड हो तो वह परिवार रुपये पांच लाख तक का निःशुल्क इलाज सुविधा का लाभ प्राप्त कर संकट से उबर सकता है, स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकता है।
उपजिलाधिकारी जनाब ए आर फारूकी़ ने सभी सम्मानित तहसीलवासीगण व सम्मानित जनप्रतिनिधिगण से लिखित अपील पत्र जारी कर सादर अनुरोध किया है कि सभी पात्र परिवारों का निकटतम सहज जन सेवा केन्द्र मे जाकर आधार कार्ड व राशनकार्ड प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने मे सहयोग करें ताकि स्वस्थ व आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking