सफाई कर्मी ने की फंदे से लटकर आत्महत्या।
कप्तानगंज कुशीनगर:-अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भगवानपुर बुजुर्ग निवासी एक सफाई कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार शंभू प्रसाद पुत्र स्वःरामलौटन प्रसाद उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी पिपरही उर्फ पिपरिया जो अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर बुजुर्ग में अपने ससुराल में रहता था तथा सुकरौली विकास खण्ड मे सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था ! घर में आये दिन परिवारिक क्लेश से तंग आकर शनिवार को दोपहर भगवानपुर बुजुर्ग स्थित अपने घर मे फंदे से लटकर आत्महत्या कर लिया।मृतक की पत्नी रीता देवी के अलावा तीन लड़के और दो लड़कियां हैं।जो अपने गांव पिपरही में थे घटना की जानकारी मिलने पर भगवानपुर पहुचीं जहाँ पति को मरा देखकर चित्कार कर रोने लगी! लोगों द्वारा इसकी सुचना स्थानीय थाने को दी गई, सुचना मिलते ही स्थानीय थाने से उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा,का.शशिकांत राय मय फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उचित कार्रवाई में जुट गए।वही इस घटना से पत्नी रीता देवी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल था!
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
कुशीनगर। जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-27 पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य में भ्रष्टाचार…