कसया/कुशीनगर । 24 जून 2023 को संत निरंकारी सत्संग भवन कसया में महिला निरंकारी सत्संग का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता हरियाणा से पधारी बहन नवरूप निरंकारी ने किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा की भक्त हर किसी को ईश्वर का ही रूप समझकर सभी से प्रेमपूर्वक व्यवहार करता है और उसका उसमे कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं होता। ऐसे भक्तों की भक्ति में फिर किसी प्रकार के डर का भाव नहीं रहता। प्रेम से किए गए हर कार्य का आधार केवल प्रेम ही होता है जिसकी प्रेरणा प्रेम ही होती है। समर्पित भाव से की जाने वाली सेवा सदैव परोपकार के लिए ही होती है। वहीं दूसरी ओर संसार में यदि देखा जाए तो जो प्रेम दर्शाया जाता है उसमें भी प्रायः कोई न कोई निजी स्वार्थ छिपा होता है।
जिस प्रकार एक छोटे से बीज में घना छायादार वृक्ष बनने की क्षमता होती है उसी प्रकार से हर मनुष्य परमात्मा की अंश होने के नाते परमात्मा स्वरूप बनने की क्षमता रखता है। बीज जब धरती से अंकुरित होकर प्रफुल्लित होता है तब वह एक वृक्ष का रूप लेता है ठीक इसी प्रकार मानव के ज्ञान का स्वरूप भी विकसित होता है स्थानीय व्यवस्थापक कमलेश मणि त्रिपाठी जी ने कहा कि महिला समागम द्वारा महिला महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ वृक्षारोपण नगर सफाई नदी एवं जल स्रोतों की सफाई आध्यात्मिक रूप से ब्रह्म ज्ञान द्वारा मानव को मानव से जोड़ने का कार्य कर रही है समागम का संचालन तारा ने किया राकेश अखिलेश दीपू अंगद आकृति मीरा मनीषा विजयलक्ष्मी आदि उपस्थित रहेl
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…