News Addaa WhatsApp Group Join करें

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 21, 2026  |  2:55 PM

288 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
  • एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार
  • प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों को पुरानी पेंशन की सौगात

हाटा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे ने प्रदेश के आमेलित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने के प्रदेश सरकार के फैसले का स्वागत किया है। शुक्रवार की देर शाम विशेष सचिव उमेश चन्द्र ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है। इससे प्रदेश के लगभग 2300 माध्यमिक शिक्षक लाभान्वित होंगे। शासनादेश जारी होते ही प्रदेश भर के सम्बंधित शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

सभी देर रात तक एक दूसरे को बधाइयां देते हुए सरकार का आभार जताते रहे। गोरखपुर फैज़ाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी व विधान परिषद में नेता शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर इस उपलब्धि के लिए आभार प्रकट किया। जिसकी जानकारी दूरभाष पर जिलाध्यक्ष दूबे को दी। विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति वर्ष 2000 से 2002 के बीच तत्कालीन भाजपा सरकार ने की थी। उस समय प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी थी। नियमित नियुक्ति समय से न हो पाने के कारण रुपये 5000 के नियत मानदेय पर इन्हें अस्थायी तौर पर नियुक्त किया गया था। हाईकोर्ट ने वर्ष 2003 में ही इनके योगदान, अनुभव और योग्यता को देखते हुए इन्हें तीन माह में नियमित करने का आदेश सरकार को दिया था। लेकिन तत्कालीन मुलायम सिंह की सरकार ने इन्हें नियमित करने में तीन साल लगा दिया। तब तक नई अंशदायी पेंशन योजना लागू हो चुकी थी।

तभी से ये शिक्षक सरकार से पुरानी सेवा के आधार पर पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिए जाने की मांग कर रहे थे। विधान परिषद में नेता शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने इसे लेकर लगभग प्रत्येक विधान परिषद सत्र में सरकार को प्रमुखता से घेरा। जिसका लगभग सभी दलों के शिक्षक और स्नातक एमएलसी समर्थन किए। जिससे विधान परिषद सभापति ने इस पर सरकार को शीघ्र निर्णय लेने का निर्देश दिया। अन्ततः शुक्रवार की देर शाम इस आशय का शासनादेश जारी कर दिया गया। जिले के आमेलित विषय विशेषज्ञों ने जिलाध्यक्ष दूबे से खुशी का इजहार करते हुए एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी और सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।

इसमें मुख्य रूप से चेतनारायण गुट के पूर्व जिलामंत्री महेश कुमार मिश्र, श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज हाटा के प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी, प्रधानाचार्य जनता हाटा सत्य प्रकाश सिंह, रामसुमिरन मौर्य, जदुवीर सिंह, ब्रजभूषण सिंह, राजेंद्र प्रसाद, रामाश्रय कुशवाहा, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, गंगा शरण चौबे आदि शामिल रहे। तय हुआ कि शीघ्र ही एमएलसी त्रिपाठी को इसके लिए सम्मानित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का अधिकार है। संगठन इसके लिए संघर्ष जारी रखेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking