News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: भउवापार ने जीता कबड्डी का फाइनल मैच

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jan 28, 2021  |  3:04 PM

932 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: भउवापार ने जीता कबड्डी का फाइनल मैच

सुकरौली/कुशीनगर: खेल के मैदान में टीम की हार या जीत नहीं होती, बल्कि टीम आगे या पीछे रहती है। जीतने वाले भी हारते हैं और हारने वाले भी जीतते हैं। इसलिए खेल को हार या जीत के रूप में नहीं बल्कि खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल हमें अनुशासन की सीख देते हैं। खेलों के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य के साथ ही अच्छा कैरियर भी मिल सकता है। उक्त बातें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल ने अपने संबोधन में कही। वे बुधवार देर शाम सुकरौली विकास खंड के रामपुर झुड़िया चौराहे पर चल रही पूर्वांचल खेल प्रतियोगिता के फ़ाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों व दर्शकों को सम्बोधित कर रहे थे। खेल का शुभारंभ उन्होंने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कबड्डी का फ़ाइनल मैच भउवापार और रामपुर पोखरिया की टीमों के बीच खेला गया। टॉस भउवापार की टीम ने जीता। पन्द्रह- पन्द्रह मिनट के दो हाफ के इस रोमांचक मुकाबले में भउवापार की टीम ने 37-28 व 39-32 प्वाइंट का शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि ने आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को खेल के अवसर उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय कार्य है। भाजपा अहिरौली मंडल के आईटी सेल अध्यक्ष वीरू राज कसौधन ने आगन्तुकों का स्वागत किया। उदघोषक दिलीप शर्मा, रेफरी सूबेदार अंसारी व विजय लाला रहे। इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे, उपाध्यक्ष गोविंद वर्मा, संयुक्त मंत्री गजेन्द्र सिंह, आयोजन समिति के राजेश यादव, सीपी चंद, रवींद्र यादव, सुभाष पासवान, डॉ. मोहन पासवान, चंद्रदेव यादव सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking