रामकोला/ कुशीनगर । रामकोला नगर एवं देहात क्षेत्र की महिलाओं ने शनिवार को कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी के रूप में आंवला वृक्ष की परिक्रमा एवं पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की।महिलाओं ने आंवला वृक्ष के नीचे पकवानों का भोग लगाया और उन्हीं पकवानों से अपना व्रत खोला। कार्तिक माह की नवमी आंवला नवमी के रूप में मनाई जाती है। इस दिन आंवला वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा सामूहिक पूजन, वृक्ष परिक्रमा सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा पूर्वक संपन्न किए गए। महिलाओं ने आंवला वृक्ष की 108 परिक्रमा लगाकर पूजा की।मान्यता हैै कि आंवला के वृक्ष में भगवान विष्णु जी वास होता है।इसके पूूूजन से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…