News Addaa WhatsApp Group

अनुसूचित जन जाति मोर्चा कुशीनगर का सम्मलेन व रोजगार संगोष्ठी का आयोजन सम्पन्न

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 8, 2023  |  8:20 PM

601 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अनुसूचित जन जाति मोर्चा कुशीनगर का सम्मलेन व रोजगार संगोष्ठी का आयोजन सम्पन्न

कप्तानगंज/कुशीनगर।सामाजिक न्याय सप्ताह के दौरान भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जन जाति मोर्चा कुशीनगर का सम्मलेन व रोजगार संगोष्ठी का आयोजन कप्तानगंज के ब्लाक सभागार में सम्पन्न हुआ, जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व अनुसूचित जन जाति के प्रदेश अध्यक्ष विनय प्रकाश गोंड रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कन्हैया गोंड व संचालन प्रीतम गोंड ने किया‌।
कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि श्री विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आदिवासी व जन जाति के लोगों को ऊचित स्थान व सम्मान मिल रहा है राजनीतिक गलियारों से लेकर के शिक्षा जगत में भी हमारा हक हमें मिल रहा है जब कि वही अन्य सरकारों में दलितों आदिवासियों व जनजाति का शोषण होता रहा है।भाजपा की देन है कि हम जन जातियों में से भारत के प्रमुख पद एक महिला आसीन हैं। अब हमें समाज में सम्मान व रोजगार हेतू शिक्षा क्षेत्र में प्रयास व रूचि लेनी चाहिए। जिससे एक मजबूत समुदाय व समाज का निर्माण कर सके।
इसी क्रम में डा0 चंदन कुमार
गोंड ने कहा कि आजादी के 75 बर्ष बीत गये लेकिन किसी सरकार ने दबे कुचले शोषित आदिवासी व जन जातियों की आवाज नहीं सुनना चाहे, महज भाजपा ही एक ऐसा पार्टी है जिसमें दलितों शोषितों बंचित की आवाज सुनी व हमारा सम्मान व अधिकार हमें लौटा दी है। आज उसी कि देन है कि राजनीतिक स्तर पर बड़े नेता मंत्री,एम पी, विधायक हमारे बीच से है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

इसी क्रम में दिग्विजय नाथ गोंड, राधेश्याम गोंड बैजनाथ गुप्त, हरेराम गुप्ता, राधेश्याम गोंड, घनश्याम गोरखपुरी आदि लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस दौरान सुजीत कुमार गोंड, सुरेन्द्र गौड़, रविन्द्र गोंड, त्रिलोकीनाथ नाथ गोंड, बद्रीनाथ दुबे, संदीप गोंड,संजय यादव, रामचंद्र निषाद,शालू जयसवाल रमेश मोदनवाल, कैलाश चंद्र गोंड सहित भाजपा कार्यकर्ता व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking