कसया/ कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण अभियान एवं बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट कार्यक्रम से जुड़कर नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वीर सावरकर नगर निवासी अभिलाषा मणि व मयंक मणि ने शुक्रवार को कुशीनगर के समीप पकवाइनार स्थित प्राथमिक विद्यालय भरटोली में वैवाहिक वर्षगाँठ के अवसर पर बच्चों के साथ पौधरोपण करते हुये उन्हें पढ़ने और आगे बढ़ने के निमित्त शिक्षण सामग्री भेंट किया। बच्चों ने भी पौधे को बचाने और शिक्षण सामग्री के उपयोग की बात कही।
शिक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यालय के बच्चों के साथ वैवाहिक वर्षगाँठ मनाने हेतु दम्पति को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर बुधिया देवी, कांति देवी, जितेंद्र गुप्ता, सुप्रिया, सलोनी, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…