News Addaa WhatsApp Group

अरविंद केजरीवाल का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव, आज सुबह हुई थी जांच

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 9, 2020  |  2:07 PM

1,382 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अरविंद केजरीवाल का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव, आज सुबह हुई थी जांच

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कोरोना वायरस टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है. मंगलवार सुबह उनकी जांच कराई गई थी. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई थी जो निगेटिव आई है.

बता दें कि सोमवार को ही ये खबर सामने आई की दिल्ली के मुख्यमंत्री को बीते दिन से ही कुछ दिक्कत आ रही है. जिसके बाद उन्होंने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रख लिया है. साथ ही उनकी सभी बैठकें रद्द कर दी गई हैं. सोमवार को तय हुआ कि मंगलवार को अरविंद केजरीवाल का कोरोना वायरस टेस्ट कराया जाएगा. मंगलवार को टेस्ट हुआ जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीते दो दिन से हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है. इसके बाद उनकी कोरोना वायरस की जांच कराई गई. सोमवार दोपहर से उनकी सारी मीटिंग कैंसिल कर दी गई और मुख्यमंत्री ने किसी से मुलाकात नहीं की. उन्होंने अपने आपको आइसोलेट कर लिया है. इसके बाद आधिकारिक बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शामिल हुए.

संबंधित खबरें
Sanchar Sathi App क्या है? जानिए इसके फायदे और नुकसान | पूरी जानकारी
Sanchar Sathi App क्या है? जानिए इसके फायदे और नुकसान | पूरी जानकारी

भारत सरकार ने डिजिटल सुरक्षा और मोबाइल यूजर्स के हित में कई कदम उठाए…

दुबई से शव पहुंचा गांव,घर में मचा कोहराम
दुबई से शव पहुंचा गांव,घर में मचा कोहराम

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।स्थानीय थाना क्षेत्र के भलुहा निवासी एक व्यक्ति की विदेश से शव आते…

कर्नाटक में सड़क दुघर्टना में कुशीनगर के युवक चली गई जान
कर्नाटक में सड़क दुघर्टना में कुशीनगर के युवक चली गई जान

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। कर्नाटक के बीजापुर जिले में गत मंगलवार 31 दिसम्बर की आधी रात को…

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं — पी.एन पाठक, विधायक कुशीनगर कसया। बांग्लादेश…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking