खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वे स्थित इण्डियन पोटाश लिमिटेड की चीनी मिल ने 11 फरवरी तक 4.16 करोड़ रुपए का भुगतान किसानों के बैंक खाते में भेजा है। होली पर्व के पूर्व किसानों के भुगतान होने से हर्ष है।
चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक योगेश राठी व गन्ना प्रबन्धक संजय कुमार सिरोही ने बताया है कि अब तक कुल 45.67 करोड़ रुपए गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। गन्ना प्रवन्धक श्री सिरोही ने बताया की गन्ना किसानों के लिए बुआई से पूर्व उपचार हेतु कीटनाशक दवाइयां चीनी मिल गेट पर फ्री में दिया जा रहा है। किसान भाई अपने खेत में गन्ना बीज उपचारित करने के बाद ही बोयें।
उन्होंने किसानों से सीओ-15023, सीओएस 13235, सीओएलके 14201 व सीओ 118 प्रजाति के ही गन्ने की बुआई खेत में करने की सलाह दी है। बताया कि इससे रिकवरी के साथ अधिक पैदावार भी मिलेगा।
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…