News Addaa WhatsApp Group Join करें

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Mar 9, 2026  |  6:41 PM

133 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
  • नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक विद्यालय भीष्वा मठवालगिरी में नारी  सशक्तिकरण के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  किया गया।इस दौरान समाज में महिलाओं की भूमिका के साथ उनके अधिकार और सशक्तिकरण पर अलग-अलग विभागों से आये महिला वक्ताओं ने जागरूक किया।स्कूली छात्रों और सामाजिक कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख  रंजना पासवान ने कहा कि महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को याद करना है। साथ ही यह दिवस हमें यह याद दिलाता है कि जब महिलाओं को बराबरी के अवसर मिलते हैं, तो पूरा समाज और देश तरक्की की ओर बढ़ता है।

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

एआरपी आरती गुप्ता ने सावित्रीबाई फुले समेत देश की महान महिलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि नारी शक्ति हमेशा से समाज परिवर्तन की अग्रदूत रही है। शिक्षिका प्रियंका मिश्रा ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद महिलाओं ने वंचित वर्गों के लिए शिक्षा का अलख जगाया तथा समाज में जागरूकता का नया मार्ग प्रशस्त किया। दहेज़ गीत के माध्यम से शिक्षिका प्रियंका मिश्रा ने भी अपनी प्रस्तुति दी। अपने कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।

एआरपी रामवीर सिंह,श्रवण कुमार,एआरपी सुनील राय,रेखा रामचंद्रम ने महिलाओं को उनके दायित्व और हक के बारे में जागरूक किया। इस दौरान वीरेंद्र मिश्र,हरिकेश मद्देशिया,श्याम सुंदर तिवारी,प्रमोद मिश्र,मनोज कुमार मिश्र,डॉ राजेश गुप्ता,अवधेश,बागेन्द्र, पूनम,पल्लवी,बृजेश  आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking