News Addaa WhatsApp Group

इंदिरा जी की गोद ली गई बेटी के घर पहुंचे जिलाधिकारी, स्थिति का लिया जायजा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 7, 2020  |  2:52 PM

953 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
इंदिरा जी की गोद ली गई बेटी के घर पहुंचे जिलाधिकारी, स्थिति का लिया जायजा
इंदिराजी की गोद ली गई बेटी के घर पहुंचे जिलाधिकारी, लिया स्थितियों का जायजा
शासन की हर योजनाओं का लाभ दिलाने का दिया आश्वासन, ग्रामीणों की भी समस्याओं का निराकरण करने हेतु उपजिलाधिकारी को किया निर्देशित
कप्तानगंज कुशीनगर:-जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने देर रात विकास खण्ड मोतीचक के ग्राम नारायनपुर में सोनकेसिया देवी “जोकि चर्चित नरायनपुर कांड के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा गोद ली गई थी” के घर पहुंच स्थिति का जायजा लिया!
जिलाधिकारी श्री चौधरी द्वारा जिलापूर्ति अधिकारी को अन्त्योदय राशन कार्ड बनाये जाने व गैस चूल्हा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया,जिसपर दो दिन के अंदर उपलब्ध कराने का आश्वासन जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा दिया गया,पशु शेड व शौचालय बनवाये जाने हेतु प्राप्त निर्देश के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि कल से कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।सोनकेसिया देवी के बड़े बेटे को प्रशिक्षण दिलाने व छोटे बालक व बालिका को आगे की पढ़ाई हेतु कप्तानगंज स्थित जे.पी.इण्टर कालेज में नामांकन कराने का भी निर्देश दिया तथा आवास में सोलर लाइट की व्यवस्था कराए जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
 श्री चौधरी द्वारा शासन की समस्त योजनाओं व सुविधाओं को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने आश्वस्त किया कि सोलर लाइट लगवाने, पोषाहार उपलब्ध कराने सहित सभी सुविधाओं को शीघ्र उपलब्ध करा दिया जाएगा।
    वही जिलाधिकारी द्वारा ग्रामवासियों से भी गाँव की समस्याओं के बारे में पूछताछ की गई, जिसमें मुख्य रूप से गांव में पोखरी का अतिक्रमण, ट्रांसफार्मर बार-बार खराब होने व गांव के सड़क पर जलजमाव की शिकायत की गई, जिसे मौके पर उपस्थित  उप जिलाधिकारी कप्तानगंज व सम्बन्धित लेखपाल को यथाशीघ्र पोखरी अतिक्रमण की पैमाइश कराने व डीपीआरओ को जल निकासी की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया।
     सोनकेसिया देवी द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा इंदिरा आवास बना है, जिसमें बिजली कनेक्शन भी है व जॉब कार्ड पूर्व से बना है,जिस पर सचिव व ग्रामरोजगार सेवक को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित किया जाय कि मनरेगा में इस परिवार को कार्य मिलता रहे ।
          इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय,उप जिलाधिकारी कप्तानगंज देशदीपक सिंह, पीडी संजय पाण्डेय, जिला पंचायतराज अधिकारी राघवेंद्र द्विवेदी, जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

संबंधित खबरें
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा

मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…

दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।
दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।

इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…

Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.
Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.

कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आज की…

रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच
रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking