मनबढ़ो ने एजेंसी में घुस कर की मारपीट,दो हिरासत में
कप्तानगंज कुशीनगर
कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बोदरवार कस्बे में स्थित एक मोटरसाइकिल एजेंसी पर कार्यरत सेल्स मैनेजर को कुछ मनबढ़ो ने एजेंसी में घुस कर मारपीट कर घायल कर दिया। चौकी पर तैनात सिपाहियों की तत्परता से दो लोगों को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया गया।
शुक्रवार को सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे बोदरवार निवासी संजय वर्मा के लड़कों ने अपने साथ आठ साथियों को लेकर सूर्यांश मोटर पर कार्यरत सेल्स मैनेजर को अचानक लाठी डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। जब इसकी सूचना बोदरवार चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल सोनदेव यादव को मिली तो त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट में संलिप्त राजन वर्मा और उसके भाई सागर वर्मा को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया।घायल युवक कृष्णानंद पाण्डेय की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…
इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…
कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आज की…
रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…