News Addaa WhatsApp Group link Banner

कप्तानगंज: टॉप-टेन शातिर अभियुक्त अबैध गांजा के साथ गिरफ्तार!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:
Published on: Aug 14, 2020 | 11:33 AM
779 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

कप्तानगंज: टॉप-टेन शातिर अभियुक्त अबैध गांजा के साथ गिरफ्तार!
News Addaa WhatsApp Group Link
  • टॉप-टेन शातिर अभियुक्त अबैध गांजा के साथ गिरफ्तार
  • कप्तानगंज पुलिस की कामयाबी

जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश कायम करने के लिये चलाये जा रहे पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के अभियान में आज कप्तानगंज पुलिस ने एक शातिर टॉप – टेन अपराधी को अबैध गांजा के साथ दबोचने में कामयाब हुई है।
बताते चले की *थानाध्यक्ष कप्तानगंज संजय कुमार मिश्र हमराह उप निरीक्षक जितेंद्र राय, हेड कांस्टेबल कमलेश सिह, आरक्षी डब्लू कुमार, विबेक यादव ,प्रवीण सरोज, अजय तिवारी, राजदीप ओझा के साथ* रात्रि गस्त पर निकले थे कि रास्ते मे सुन सान जगह पर एक ब्यक्ति झोला लेकर खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगा, जिसको दौड़ाकर कर पकड़ लिया गया। जमा तलाशी में झोला में गांजा पाया गया, वही उसकी पहचान राजन पासी पुत्र राममूरत पासी निवासी बोदरवार, थाना कप्तानगंज, जिला कुशीनगर के रुप मे हुआ, जो थाना स्थानीय के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल है। ध्यान देने योग्य बात यह है की पकडे गये अभियुक्त के ऊपर गम्भीर धाराओं में जनपद के विभिन्न थाना में करीब बीस मुकदमे दर्ज है। मुकामी पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है।

आज की हॉट खबर- सेवरही : आपसी विवाद में चाकू से हमला,एक की मौत...

Topics: अड्डा ब्रेकिंग कुशीनगर पुलिस

आपका वोट

View Result

कुशीनगर में खराब विद्युत व्यवस्था का कारण क्या है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking