News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: मनबढो़ ने युवक को चाकुओं से गोदा, हालत गंभीर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 18, 2020  |  11:33 AM

982 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: मनबढो़ ने युवक को चाकुओं से गोदा, हालत गंभीर!

सत्येंद्र पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा
कप्तानगंज/कुशीनगर | कप्तानगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा लक्ष्मीपुर निवासी चौदह वर्षीय युवक को मथौली गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के युवको ने कहा सुनी के बाद चाकुओं से हमला कर दिया। हमलें मे युवक के शरीर पर कई जगह गहरी चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुचें परिजनों ने घायलावस्था में युवक को सीएचसी भर्ती कराये जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।

आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...

प्राप्त सुचना के अनुसार दिन मंगलवार को कप्तानगंज थाने में पीड़ित इरसाद पुत्र जैस ने तहरीर देकर जिक्र किया है कि सोमवार की देर शाम मेरा पुत्र जाफर उम्र लगभग 14 वर्ष मथौली बाजार दवा लेने गया था वापस आते समय उक्त थाना क्षेत्र के मथौली बाजार निवासी मनबढ़ किस्म के युवकों मुकेश पुत्र रामदेव व मनीष पुत्र विजयी सिंह व इन लोगों के साथ तीन अन्य युवक फोन करके मथौली-लक्ष्मीपुर गांव के बीच लगभग साढ़े 8ः30 बजे रहमतनगर मिलने के लिए बुलाये जहां किसी बात को लेकर कहा-सुनी होने लगी, जिसमें मुकेश व मनीष ने मेरे पुत्र जाफर पर अचानक चाकुओं से हमला कर दिया । हमले में शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटे आयी, जिससे वह बेहोश हो कर गिर पड़ा।पुत्र को मरा जान उक्त युवक भाग खड़े हुए!लोगों द्वारा सुचना मिलने पर हम लोग उसे सीएचसी मथौली ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष कप्तानगंज संजय कुमार मिश्र ने कहा कि तहरीर मिल गयी है, सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजिकृत कर दोषी युवकों को पुलिस गिरफ्तार करने में जुट गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा

मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…

दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।
दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।

इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…

Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.
Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.

कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आपके लिए…

रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच
रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking