आज गुरुवार को जिलाधिकारी भुपेन्द्र एस. चौधरी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र द्वारा आगामी बकरीद त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद कुशीनगर के पुलिस लाइन्स के सम्मेलन कक्ष में मुस्लिम धर्म गुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पीस कमेटी की बैठक की सम्पन्न हुई।, बैठक में उपस्थित सभी लोगों से जिलाधिकारी कुशीनगर भूपेंद्र एस चौधरी ने अपील के साथ कहा की सभी लोग शासन द्वारा निर्गत किये गये निर्देशों को पालन करते हुए बकरीद का त्यौहार मनाये व लॉकडाउन के नियमों व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए घर पर ही नमाज अदा करें* सामूहिक रूप से इकट्ठे होकर नमाज ना पढ़े, बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण तरीके से मनाएं। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र ने उपस्थित लोगों के साथ साथ आमजन से यह अपील किया की समाज में अराजकता एवं नफरत फैलाने वाले तत्वों की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि पुलिस सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए है सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवशर पर अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर फूलचन्द, क्षेत्राधिकारी खड्डा शिवस्वरुप, प्रतिसार निरीक्षक ओम प्रकाश यादव, पी.आर.ओ. गोपाल पाण्डेय व अन्य सम्मानितगण मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…