कसया/ कुशीनगर । दीवानी न्यायालय कसया परिसर में कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों एवं न्यायिक अधिकारी गण, समाजसेवी व कर्मचारी गण के सहयोग से निर्मित होने वाले हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुक्रवार को विधिवत आरंभ हुआ।तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम के मानस पाठ की पूर्णाहुति के साथ कल रविवार हनुमान जयंती के अवसर पर प्राण प्रतिष्ठा का विधिवत कार्यक्रम संपन्न होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश कुशीनगर अशोक कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक कुशीनगर पी0 एन0 पाठक होगे।संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे एडवोकेट व महामंत्री संजय सिंह बघेल ने सभी अधिवक्ता बंधुओं को कर्मचारी गढ़ व नगर के गणमान्य नागरिकों को इस पूर्णाहुति कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु निवेदित किया है।
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…