News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में उप मुख्यमंत्री के यह है कार्यक्रम

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 12, 2021  |  5:23 PM

1,143 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में उप मुख्यमंत्री के यह है कार्यक्रम

पडरौना । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य का आगमन शनिवार को खड्डा विधानसभा में हो रहा है। उप मुख्यमंत्री यहाँ रामपुर गोनहां में निर्माणाधीन श्री नीम करोली बाबा जी, श्री हनुमान जी और श्री शनि देव जी मन्दिर का भूमि पूजन व शिलान्यास करने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द नें दी। मीडिया प्रभारी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री का आगमन 11:25 बजे रामपुर गोनहां में हहेलीपैड पर होगा 11:5 बजे मदरहवां पुल रामपुर गोनहां में भूमि पूजन /शिलान्यास के बाद जनपद में लोकनिर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण /शिलान्यास के पश्चात 12:10 बजे भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर कोर कमेटी के साथ बैठक के बाद पार्टी पदाधिकारीयों के साथ संवाद करेंगे। तदोपरान्त विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। और 12:40 बजे विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद 1:20 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।
भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र नें जनपद के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता और नेताओं को उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में बैरियरों पर एएसपी का ‘सरप्राइज चेक’,बहादुरपुर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न

त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध, थानाध्यक्ष हाटा, कुशीनगर। स्थानीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking