News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: युवक ने फाँसी लगाकर दी जान; फाँसी के पहले खुद वीडियो किया वायरल।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

May 23, 2022  |  6:14 PM

1,701 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: युवक ने फाँसी लगाकर दी जान; फाँसी के पहले खुद वीडियो किया वायरल।

सुकरौली/कुशीनगर।नगर पंचायत सुकरौली में एक युवक ने फाँसी पर झूलकर अपनी जान दे दी।सुबह जब लोगों ने बाहर से लगे ताला को तोड़कर अंदर जाकर देखा तो युवक फाँसी पर लटका पाया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते चलें कि सुकरौली विकास खंड में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात नीलम सिंह के पति आनंद सिंह ग्राम गंभीरपुर थाना कप्तानगंज, अमेरिका में दस सालों से इंजीनियर थे।उनकी शादी 2020 में ग्राम खोड़हा थाना रामकोला के नीलम सिंह के साथ धूमधाम से हुई।परिवारजनों के अनुसार शादी के कुछ दिन के बाद से ही पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था।आनंद पिछले कुछ माह से अपनी पत्नी के साथ सुकरौली में ही किराया के मकान में रहते थे।पिछली रात युवक ने आत्महत्या के पहले वीडियो बनाकर कई तरह के आरोप लगा रहा है।साथ ही आधी रात से ही अपनी बहन अंजना के मोबाइल पर कई मैसेज किये।बहन ने अपनी माँ देवकी देवी को मैसेज की बात बताई।दोनों ने पुलिस को सूचना दी।किंतु सुबह जब बाहर से ताला बंद कमरे को खोला गया युवक फाँसी पर लटका मिला।पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम में भेजते हुए हत्या या आत्महत्या के कारण के सभी पहलुओ की जांच में जुट गई हैं।

आज की हॉट खबर- दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस...

संबंधित खबरें
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking