कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध बन्टी-बबली देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 25.02.2026 को थाना तमकुहीराज पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पेटी में 45 अदद तथा एक झोले में 28 अदद, कुल 73 अदद अवैध फ्रुटी बन्टी-बबली देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी। इस संबंध में थाना तमकुहीराज पर मु0अ0सं0 44/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनिल गुप्ता पुत्र चन्द्र शेखर गुप्ता, निवासी परसौनी बुजुर्ग, थाना तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर के रूप में हुआ हैं।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा,उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह,कांस्टेबल सत्यप्रकाश यादव,कांस्टेबल जयनन्द यादव शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हाटा, कुशीनगर। डोल मेला में डीजे बजाने को लेकर हाटा कोतवाली में कुछ संचालकों…
सेवरही, कुशीनगर। सेवरही नगर पंचायत के परिसर मे प्रवासी भारतीय मदर समूह निस्वार्थ के…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी भटवलिया गांव के एक टोले में गत 25…
हाटा कुशीनगर । शिक्षक एम एल सी चुनाव हेतु कुशीनगर में आयोजित शिक्षक जनसंपर्क…