News Addaa WhatsApp Group

गगलवा: महिला ग्राम प्रधान ने कराया गाव को सेनेटाइज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 24, 2021  |  2:37 PM

1,292 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गगलवा: महिला ग्राम प्रधान ने कराया गाव को सेनेटाइज
  • ग्रामीणों को गाव के विकास की बढ़ी उम्मीदे

शम्भू सिंह/न्यूज अड्डा

तमकुही/कुशीनगर। स्थानीय विकास खण्ड के गांव गगलवा में ग्राम प्रधानी की बागडोर हाथ में आते ही महिला प्रधान ने कार्य करने शुरू कर दिए हैं। महिला ग्राम प्रधान स्नेहलता शर्मा ने सबसे पहले ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए खुद ही अपने पति सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजीत शर्मा को साथ मे लेकर गांव को सेनेटाइज कराया तो वही इस कार्य के बाद ग्रामीणों को अपने गाँव के विकास की उम्मीदें बढ़ गयी।
पंचायत चुनाव में गांव में विकास कार्य कराने के वायदों को पूरा करने में नवनिर्वाचित प्रधान अभी से ही समाज सेवा के कार्य में जुट गए हैं। गांव गगलवा की नवनिर्वाचित महिला प्रधान स्नेहलता शर्मा कोरोना वायरस महामारी से ग्रामीणों का बचाव करने के लिए खुद चौका-चुल्हा छोड़कर गांव की गलियों में उतर आई हैं। महिला प्रधान ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए गांव को सैनेटाइज करने के लिए पूरे गांव की गलियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया। वहीं महिला प्रधान को छिड़काव करते देख ग्रामीणों को गांव में विकास होने की काफी उम्मीद जगी है। पूर्व ग्राम प्रधान पन्नालाल, पूर्व बीडीसी रामानंद कुशवाहा, कन्हैया, सुरेश गौड़, अलीहुसेन, भरत पांडेय, विद्यासागर प्रसाद, सुनील शर्मा, काशी बाबा, वीरेन्द्र आदि का कहना है कि गांव की प्रधानी की बागडोर संभालते ही महिला प्रधान को गलियों में काम करते देखकर गांव में अब विकास होने की काफी उम्मीद जगी है। उधर, प्रधान स्नेहलता शर्मा ने बताया कि गांव की जनता ने उन्हें सेवा करने का मौका दिया है। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी और अपने श्वसुर पूर्व प्रधान अच्युतानंद शर्मा के अधूरे कार्यो को पूरा करूँगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि इस कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क को सही तरीके से पहने। घर से बाहर नहीं निकलें और हर किसी से पर्याप्त शारीरिक दूरी बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव की जो भी गाइडलाइन है, उसका पालन कर हमें शासन-प्रशासन का सहयोग करना है।

आज की हॉट खबर- हाइबे पर हो रहे अबैध वसुली के बिरुद्व मुख्यमंत्री को...

संबंधित खबरें
दोषी कभी बख्शे नहीं जायेंगे – भाजपा विधायक विनय प्रकाश गौण
दोषी कभी बख्शे नहीं जायेंगे – भाजपा विधायक विनय प्रकाश गौण

बोदरवार, कुशीनगर :- घर के इकलौते पुत्र की मौत होने की जानकारी होते ही…

बीईओ ने  उत्कृष्ट शैक्षिक सहयोग सम्मान का प्रमाण पत्र देकर शिक्षकों को किया सम्मानित   
बीईओ ने  उत्कृष्ट शैक्षिक सहयोग सम्मान का प्रमाण पत्र देकर शिक्षकों को किया सम्मानित   

कुशीनगर । ब्लॉक संसाधन केंद्र मोतीचक के परिसर में  गुरुवार को उन सभी अध्यापकों…

हाइबे पर हो रहे अबैध वसुली के बिरुद्व मुख्यमंत्री को पत्र 
हाइबे पर हो रहे अबैध वसुली के बिरुद्व मुख्यमंत्री को पत्र 

कुशीनगर, गोरखपुर प्राइवेट बस ओनर्स बेल फेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने प्राइबेट वसो से…

लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 
लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 

कुशीनगर। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking