कसया/कुशीनगर । संस्कार भारती जिला इकाई कुशीनगर के उपाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के कसया श्रीराम जानकी नगर में स्थित आवास पर ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़का मंगलवार के पावन अवसर पर अखण्ड रामचरितमानस पाठ के पूर्णाहुति के उपरान्त महाप्रसाद कार्यक्रम में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं को अपने हाथों प्रसाद ग्रहण कराया|मुस्लिम महिलाओं एवं पुरुषों ने भी प्रसाद ग्रहण किया|
श्री त्रिपाठी ने कहा कि सभी हनुमान भक्तों को हनुमत पूजन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन करना चाहिए| हनुमान जी अगाध शक्ति, भक्ति एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं|समाज सभी वर्ग के लोगों ने प्रसाद पाया|
इस अवसर पर पुजारी देव नारायण शरण,जिलाध्यक्ष संस्कार भारती कुशीनगर डा अनिल कुमार सिन्हा,रिटायर्ड जज सन्तोष कुमार श्रीवास्तव, त्रिभुवन मणि त्रिपाठी, डा मनोज जैन, मनीष कुमार श्रीवास्तव,एड अरविंद कुमार श्रीवास्तव,जटाशंकर सिंह, सुरेश प्रसाद गुप्त, प्रभाकर प्रताप नारायण सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, दयाशंकर जायसवाल, प्रदीप सोनी भोली आदि उपस्थित रहेl
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…