News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: धड़ल्ले से हो रहा है अबैध बालू का खनन प्रशासन मौन – माफियाओं की चाँदी, राजस्व का लगा रहे चुना।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 8, 2020  |  12:02 PM

997 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: धड़ल्ले से हो रहा है अबैध बालू का खनन प्रशासन मौन – माफियाओं की चाँदी, राजस्व का लगा रहे चुना।

धड़ल्ले से हो रहा है अबैध बालू का खनन प्रशासन मौन – माफियाओं की चाँदी, राजस्व का लगा रहे चुना।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

राजेश कुमार चौहान/न्यूज़ अड्डा

रामकोला /कुशीनगर | अबैध बालू का खनन प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है बालू माफिया अबैध बालू खनन कर जहाँ अपनी तिजोरियां भरने लगे हुए है तो वही जिनके जिम्मे अबैध खनन को रोकने की जिम्मेदारी है वे माफियाओ से साठ गांठ कर माल खिंचने में लगे हुए है ।अधिकारियों एवं माफियाओ की मिलीभगत से अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है।प्रदेश की सरकार ने हर तरह के खनन पर रोक लगा दी है, इसके बाद भी सत्ता के रसूखदारो और समबन्धित बिभाग के साठगांठ से अवैध खनन माफिया बड़ी आसानी से अपने काम को अंजाम दे रहे हैं।
कसया व रामकोला थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली छोटी गंडक से महुआडीह . बैदौली . सोहसा मठिया. परवरपार. रामनगर कुरमौटा मंझरिया सहित
आधा दर्जन से अधिक घाटों पर दिन रात खुलेआम खनन माफिया द्वारा किया जा रहा है लेकिन प्रशासन की चुप्पी से कई सवाल खड़े हो रहे है।
उत्तर प्रदेश के योगी सरकार ने अबैध खनन को पूर्ण रूप से रोक लगा रखा है , लेकिन यह निर्देश शायद प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रहा है। सरकार ने अवैध बालू खनन पर सख्ती से रोक लगा दी, थी परिणाम यह हुआ कि कुछ दिनों तक अवैध खनन माफिया भूमिगत हो गए थे और उनके वाहन घरों में खड़े होकर शोभा बढ़ाने लगे थे ।
अबैध बालू खनन कर ट्रैक्टर ट्रालियों के माध्यम से शहर और गांव में सप्लाई की जाती है।
इस सम्बन्ध मे कसया एसओ राम अशीष यादव ने बताया की हर हाल मे बालू खनन पर रोक लगाया जायेगा और पकड़े जाने पर कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित खबरें
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking