ध्वस्त आंगनबाड़ी केन्द्र की जांच करने पहुंची जिला कार्यक्रम अधिकारी।
कप्तानगंज कुशीनगर:- सुकरौली विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लेहनी प्रथम में विगत दिनो पुर्व ध्वस्त हुए आंगनबाड़ी केंन्द्र का जांच करने सोमवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी रश्मि तिवारी गांव में पहुंची और मौके पर ध्वस्त हुए आंगनवाड़ी केंन्द्र का जायजा लिया।इस दौरान वहां उपस्थित ग्रामीणों से बात करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी रश्मि त्रिपाठी ने कहा कि मेरे स्तर से कोई आदेश नहीं दिया गया था और इस तरह से कोई भी सरकारी भवन ध्वस्त नहीं किया जा सकता है।ध्वस्तीकरण के लिए एक कमेटी बनती है और कमेटी जब उस भवन के संबंध में अपनी रिपोर्ट प्रेषित करती है तो रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाती है लेकिन इस आंगनबाड़ी केंन्द्र को ध्वस्त कराने के पीछे क्या मंशा थी क्या नियत थी इसकी जांच की जाएगी तथा ध्वस्तीकरण के संबंध में सीडीपीओ को कोई अधिकार नहीं है मैं अपनी रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति करूंगी। सरकारी भवन को बिना आदेश के ध्वस्त नहीं किया जा सकता। इस दौरान वहां ग्रामीणों ने इसके पुनर्निर्माण की बात जिला कार्यक्रम अधिकारी के सामने रखा।ग्रामीणों की बात सुनकर जिला कार्यक्रम अधिकारी रश्मि तिवारी ने भरोसा दिया आप की बातों पर विचार को शासन को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याएं रखे।इस दौरान सुकरौली ब्लाक के सीडीपीओ अब्दुल कयूम,हाटा ब्लाक की सुपरवाइजर मंजू श्रीवास्तव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री कांति देवी शोभा यादव,पूनम सिंह,ग्राम प्रधान गोपी चंद्र गुप्ता सहित ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…