News Addaa WhatsApp Group

पटहेरवा पुलिस ने स्कार्पियो वाहन से अग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 18, 2021  |  6:36 PM

1,296 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा पुलिस ने स्कार्पियो वाहन से अग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को दबोचा

जनपद कुशीनगर के पटहेरवा पुलिस को उस समय सफलता हाथ आयी है। जब शराब तस्कर द्वारा लग्जरी स्कार्पियो में छिपा कर तस्करी के लिये शराब की एक खेप को बिहार ले जाने के फिराक में था की पुलिस की नजर से बच नही सका, दबोच लिया गया।
सनद हो की जनपद में अवैध शराब बिक्री / निष्कर्षण / परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज पटहेरवा पुलिस टीम द्वारा समऊर चौकी के पास से एक अदद स्कार्पियो OR 09 K 4242 से छिपा कर अवैध रुप से ले जायी जा रही अंग्रेजी शराब 192 शीशी मैकडावल (प्रत्येक शीशी में 180 ML), 96 शीशी रायलस्टेग (प्रत्येक बोतल में 375 ML) व 144 अदद फ्रूर्टी पैग 8 पीएम (प्रत्येक में 180 ML) के साथ 01 अभियुक्त जितेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 सुरेश माझी साकिन बुजुर्ती हाता थाना मुफस्सिल जिला सिवान बिहार को गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त की गयी है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 80/2021 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

यह है बरामदगी का विवरण

स्कार्पियो OR 09 K 4242 में 192 शीशी अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180 ML मेगडावल) व 96 शीशी (प्रत्येक 375 ML) रायलस्टेग व 8 पीएम की 144 अदद फ्रूर्टी (प्रत्येक 180 ML) (शराब की कीमत लगभग नब्बे हजार रूपये)
गिरफ्तार अभियुक्त–
जितेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 सुरेश माझी साकिन बुजुर्ती हाता थाना मुफस्सिल जिला सिवान बिहार

इन्होंने किया गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह थाना पटहेरवा , उ0नि0 राजेश कुमार,हे0का0 रामदरश चौहान थाना ,का0 श्रवण कुमार यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर ।

संबंधित खबरें
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking