कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सन्दीप कुमार वर्मा, निरीक्षक यातायात सत्य सान्याल शर्मा की मौजूदगी में जनपद कुशीनगर के पूर्वांचल उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजेश सैनी एवं उसके समस्त पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर शहर में हो रही जाम की समस्या, अतिक्रमण को हटाने, नो- एंट्री पॉन्ट्स आदि पे चर्चा की गयी। सभी पदाधिकारियों द्वारा शहर में प्रवेश करने वाले सभी मार्गो (कसया की तरफ से आने वाले मार्ग पर सरस्वती चौक,रामकोला की तरफ से आने वाले मार्ग पर बावली चौक, विशुनपुरा की तरफ से आने वाले मार्ग पर सिधुआँ रेलवे क्रासिंग, मनसा छापर की तरफ से आने वाले मार्ग धोबी घाट पुल एवं बिहार/बांसी की तरफ से आने वाले मार्ग पर मटियारवा पर नो -एंट्री पॉन्ट्स बनाने के लिए आम सहमति बनी। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नो एंट्री पॉइंट्स पर सभी पदाधिकारियों द्वारा पुनः अन्य व्यापारियों के साथ शीघ्र ही बैठक आयोजित कर आम सहमति लिए जाने हेतु सुझाव भी दिया गया। बैठक में दुधही नगर पंचायत,पडरौना नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पर भी चर्चा की गयी l
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…