कसया/कुशीनगर । पर्यावरण सेवा संस्थान दिशा नई द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में संस्था की कोषाध्यक्ष प्रज्ञा राय के जन्मदिन के अवसर पर उनके आवासीय परिसर में पौधरोपण का आयोजन हुआ। पौधरोपण करते प्रज्ञा राय ने कहा कि पेड़ – पौधों पर दुनिया निर्भर है। इनसे हमें प्राण वायु ऑक्सीजन से लेकर विभिन्न प्रकार की औषधियां, फल, फूल व इमारती लकड़ियां प्राप्त होती हैं।
ये राहगीरों को छांव देने के साथ साथ पर्यावरणीय प्रदूषण को रोकने, ओजोन परत को क्षरण से बचाने व वर्षा में भी सहायक होते हैं। इसलिए हम सभी को अधिकाधिक पौधे लगाते हुए उसका संरक्षण करना चाहिए। संस्था के अंग शिक्षक डॉ0 पवनेश मणि ने उपस्थित सभी को पौधों के महत्व से अवगत कराते हुए जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगाँठ, पुण्यतिथि और अन्य अवसरों पर पौधे लगाने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर फूल चंद्र राय, प्रेम प्रभा राय, शुभी राय, शाम्भवी राय, संतोष निषाद, संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…