News Addaa WhatsApp Group

बाढ़ के पानी में डूब गया पुलिस स्टेशन, किराए के मकान में चल रहा थाना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 30, 2020  |  12:00 PM

909 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बाढ़ के पानी में डूब गया पुलिस स्टेशन, किराए के मकान में चल रहा थाना

बिहार के मोतिहारी में बाढ़ का कहर जारी है. बाढ़ के पानी में एक थाना पानी-पानी हो गया है. जिससे पुलिसकर्मियों के अलावा आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है. वह सिर्फ अपने चुनाव प्रचार में लगी है.

बाढ़ के पानी में डूब गया पुलिस स्टेशन, किराए के मकान में चल रहा थाना

आलम ये है कि जिस थाने से पूरे क्षेत्र का क्राइम कंट्रोल होता था. जहां अपराध व अपराधियों पर नकेल कसी जाती थी. आज वह खुद लाचार हो गया है. अब उस थाने पर बाढ़ का कब्जा है. लाचार पुलिसवाले किराए के मकान में थाना चलाने को मजबूर हैं.बाढ़ के पानी में डूब गया पुलिस स्टेशन, किराए के मकान में चल रहा थाना

नेपाल के पानी के दबाब में आई बाढ़ ने थाना परिसर सहित पूरे सुगौली क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया है. आलम ये है कि अब यहां पुलिसकर्मी की नहीं बल्कि पानी का साम्राज्य चल रहा है. पानी भर जाने के कारण पुलिसवालों को थाना खाली करना पड़ गया है. अब वे किराए के मकान में थाना चला रहे हैं.

बाढ़ के पानी में डूब गया पुलिस स्टेशन, किराए के मकान में चल रहा थाना

सुगौली थाना जिले के सबसे महत्वपूर्ण थानों में से एक है. यह भारत-नेपाल सीमा के पास है. पूरा का पूरा थाना अब पानी में डूबा हुआ है. यहां बार-बार बाढ़ का पानी तबाही मचा रहा है. लेकिन सरकार इसका समाधान निकालने की बजाए चुनाव प्रचार में जुटी है. इस गंभीर समस्या की ओर अब तक किसी नेता और जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं गया है.

बाढ़ के पानी में डूब गया पुलिस स्टेशन, किराए के मकान में चल रहा थाना

बाढ़ की वजह उपजे इन हालत से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है. लोगों का कहना है कि प्रशासन चुनाव आचार संहिता लगाने को लेकर व्यस्त है. लेकिन बाढ़ के इस भयावह हालात का जायजा लेने वाला कोई नहीं है.

संबंधित खबरें
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने

कुशीनगर/गोपालगंज। चर्चित थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी…

दरोगा जी चाय की दुकान पर ले रहे थे घूस! तभी निगरानी ने बिछा दिया जाल, 40 हजार रिश्वत लेते SI गिरफ्तार
दरोगा जी चाय की दुकान पर ले रहे थे घूस! तभी निगरानी ने बिछा दिया जाल, 40 हजार रिश्वत लेते SI गिरफ्तार

पटना ।बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच निगरानी विभाग ने…

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking