News Addaa WhatsApp Group Join करें

बोईसर●भैय्या पाड़ा दुर्गा मंदिर पर 14 मार्च से होगा पयोब्रत हवनात्मक यज्ञानुष्ठान.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Mar 12, 2021  |  5:04 PM

1,121 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर●भैय्या पाड़ा दुर्गा मंदिर पर 14 मार्च से होगा पयोब्रत हवनात्मक यज्ञानुष्ठान.।

पालघर। औद्योगिक शहर बोईसर (प.) भैय्या पाड़ा स्थित दुर्गा नगर श्रीदुर्गा मंदिर पर त्रिमूर्ति साई सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सप्तदिवसीय धार्मिक पयोब्रत हवनात्मक महायज्ञ का आयोजन यज्ञानुष्ठान आचार्य श्रीवेदवाचक पं. व्यास दयाशंकर दुबे महराज के सानिध्य में आगामी 14 मार्च सुबह से आरंभ होने जा रहा है।

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में बैरियरों पर एएसपी का ‘सरप्राइज चेक’,बहादुरपुर...


उक्त आशय की जानकारी त्रिमूर्ति साई सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख जिलेदार वर्मा ने देते हुए बताया कि कोरोनाकाल में तमाम वैधानिक चेतावनी के मद्देनजर नियमानुसार आगामी 14 मार्च दिनमान रविवार सुबह 9.00 बजे से शनिवार 20 मार्च तक सप्तदिवसीय पयोब्रत हवनात्मक यज्ञानुष्ठान महायज्ञ का आयोजन किया गया है।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस यज्ञानुष्ठान में सम्मिलित होने से स़ंतति सुख,आरोग्य, धनसंपदा,व्यवहारिक आचरण परिवर्तन के साथ परोपकारी संतान के अलावे घरों में मांगलिक कार्य होते रहते है।
सामाजिक संस्था त्रिमूर्ति साई सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से धर्मावलंबी श्रद्धालुओं को आमंत्रित करते बताया गया है कि इस यज्ञशाला में यज्ञनारायण भगवान की यज्ञानुष्ठान में सम्मिलित हो वेदोक्त,शास्त्रोक्त मंत्रो की ध्वनि तरंगों की श्रवण मात्र से जीवन आनंदित तो होगा ही पर्यावरण की सुरक्षा भी हवनात्मक यज्ञ से होनी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न

त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध, थानाध्यक्ष हाटा, कुशीनगर। स्थानीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking