कसया/कुशीनगर । भारतीय जनता पाटी र्के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व कुशीनगर विधायक पी०एन० पाठक का 50 वां जन्मदिन पडरौना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द और युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विकास दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पडरौना क्रय विक्रय सहकारी समिति परिसर में आम का पौधा लगाने के साथ ही केक काटा और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कुशीनगर विधायक का जन्मदिन मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की।
इस अवसर पर मृत्युंजय मिश्र, जिला कार्यालय व्यवस्था प्रमुख भीखम प्रसाद, शशिकांत भाई,बालकुंवर उर्फ झण्डा बाबा, प्रदुम्न मिश्र, रितेश दीक्षित, अनन्त सिंह, मनोज साहनी,निजाम अंसारी,इरसाद अंसारी, विजय कुमार सोनी, जितेंद्र मद्धेशिया, उदयभान पाण्डेय, नन्द किशोर जायसवाल, राजकुमार गुप्ता,आर्यन,आयुष, चन्दन, अमित दीक्षित आदि ने भी पी०एन० पाठक
को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…
कुशीनगर। जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-27 पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य में भ्रष्टाचार…
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…