Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

मोतीचक: प्रधान ने करवाया पूरे गांव में दवा का छिडकाव

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
May 17, 2021, 1:16 PM IST • अब तक 1.2K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। कोरोना के वैश्विक महामारी को देखते हुए विकास खण्ड मोतीचक के ग्राम पंचायत मथौली बाजार के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान गीता देवी के प्रतिनिधि राकेश यादव उर्फ भोला यादव ने शपथ ग्रहण के पहले ही महामारी को देखते हुए अपने निजि खर्चे से ग्राम सभा के सभी टोले पर सेनिट्राईज का छिड़काव कराया तथा मास्क व साबुन का वितरण कर लोगों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने का अपील की।
नव निर्वाचित प्रधान गीता देवी के प्रतिनिधि ने ग्राम सभा के सभी टोला में अपने सहयोगियों के साथक सैनिट्राइज का चिड़काव कराया।
इस दौरान ग्रामीणों को खाने व पीने से पहले हाथ को बार बार साबून से धोने, व भीड़ भाड़ से दूर रहने, सामाजिक दूरी बनाये रखने के साथ मास्क का हमेशा प्रयोग करने की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइन का पालन कर स्वयं को सुरक्षित रहकर एक साथ लड़ना होगा।
इस दौरान रमेशचंद्र यादव,सोनू यादव,रामप्रीत यादव,मोहन मधेशिया,रामसेवक भारती, मोनू शर्मा शैलेन्द्र यादव,अनिल गौड़ सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi