राजेश कुमार चौहान/न्यूज़ अड्डा
रामकोला/कुशीनगर | अरूण कुमार की एस जी पीजीआई लखनऊ मे इलाज चल रहा था आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया और और संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में उसकी मौत हो गयी। शासन -प्रशासन से लगातार अखबार के माध्यम से द्विब्यांग अरुण की मां ललिता देवी मदद की गुहार लगती रही लेकिन न तो किसी स्वयंसेवी संस्थाओं ने और न ही क्षेत्र के जन प्रतिनिधियो ने भी आगे बढ़कर विकलांग अरुण की मदद करना मुनासिब समझा।
रामकोला नगर पंचायत वार्ड नम्बर 10के निवासी अरूण कुमार गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता उम्र 50 बर्ष हीमोफिलिया बीमारी से ग्रसित था जिसका ईलाज पीजीआई लखनऊ मे चल रहा था जो बुद्ववार को सुबह जीवन का अंतिम सांस लेकर इस दुनिया से चल बसा अरुण जन्मजात द्विब्यांग था तथा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला परिवार है हीमोफिलिया ऐसी बीमारी थी कि जिससे शरीर मे खून जगह जगह जमना शूरु हो जाता है तथा शरीर मे काफी दर्द होने लगता है लाकडाउन मे अरुण का तबीयत अचानक काफी खराब होने पर ललिता देवी ने अपने बिमार बेटे को ईलाज हेतु पीजीआई लखनऊ लेकर भर्ती कराया। तथा दवा के लिएअपना गहना आदि व जो कुछ सम्पति थी गिरवी रख दी ताकि बेटा का जीवन बच जाय लेकिन अरुण कुमार आखिरकार दम तोड़ दिया सरकार व प्रशासन के अलावा समाजसेवी संस्थाएं तथा जनप्रतिनिधियों को अखबार के माध्यम सेअरुण कुमार को मदद की गुहार शीर्षक नाम से खबर दर्जनों अखबार व शोसल मीडिया पर छपती रही लेकिन किसी के कानो तले जू नहीं रेगा नगर के कुछ युवाओं ने अपना दरियादिली दिखाया पीजीआई जाकर ब्लड दान किया ताकि अरुण भाई का जीवन वापस हो जाय एक मां का ममता जीवीत रहे। गरीबी कमजोरो के लिए आज भी अभिशॉप है। यही सच्चाई है। इसे नकारा नही जा सकता।
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…